बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा BPSC 67 के 555 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन माँगे गए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से ही आरंभ है। BPSC 67 आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर निर्धारित की गई है। BPSC 67 की प्रारंभिक परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी। ऐसे में अभ्यार्थियों के पास अभी भी 2 महीने से भी अधिक समय है।
अगर सही रणनीति के साथ परीक्षा (BPSC 67) की तैयारी अभी प्रारंभ कर दे तो इस परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। आज हम जानेंगे BPSC 67 की प्रीलिम्स परीक्षा में 115+ से अधिक स्कोर कैसे करें तथा इसके लिए रणनीति होनी चाहिए? कौन-कौन सी किताबें उपयोगी रहेंगी? आदि के बारे में।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित BPSC 67 प्रारंभिक परीक्षा के लिए तैयारी के लिए हम पूरे syllabus को तीन चरणों में बाँट कर अपनी रणनीति बना सकते हैं –
- भारत का सामान्य अध्ययन (India GS)
- बिहार का सामान्य अध्ययन (Bihar GS)
- गणित (Maths)
BPSC 67 Prelims के लिए भारत से जुड़े सामान्य अध्ययन की तैयारी करने के लिए भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान, भारत का भूगोल, इतिहास (प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, आधुनिक इतिहास), भारतीय अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, खेल, गणित, विविधि आदि विषयों से कुल 150 प्रश्न पूछे जानते है।
अगर सही रणनीति और सही और सीमित किताबों का चयन कर के तैयारी की जाती है तो मात्र दो महीने में BPSC 67 की प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकता है। यहाँ पर हम जानेंगे कि प्रत्येक विषय के लिए कौन सी किताबें उपयोगी है तथा किस तैयारी के साथ करें।
BPSC 67 : रणनीत व महत्वपूर्ण पुस्तकें (Important Books) –
भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान (Polity) –
एम. लक्ष्मीकांत की भारतीय राजव्यवस्था से भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान का पूरा सिलेबस कवर हो जाता है। इस किताब को प्रीलिम्स परीक्षा से पहले कम से कम दो से तीन बार जरूर पढ़ें। यह हो सकता है बहुत सारे लोगों को एम. लक्ष्मीकांत की भारतीय राजव्यवस्था की किताब बहुत मोटी लगे।
ऐसे में शॉर्टकट के लिए लुसेंट पढ़ी जा सकती है। लेकिन एम. लक्ष्मीकांत की किताब रामबाण की तरह है। इससे आपका प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों का सिलेबस कवर हो जाता है। इसलिए लक्ष्मीकांत कि भारतीय राजव्यवस्था को तीन से चार बार जरूर पढ़ें। महत्वपूर्ण पुस्तकें – एम. लक्ष्मीकांत की भारतीय राजव्यवस्था अथवा लूसेन्ट
BPSC 67 : भारत का भूगोल (Geography) –
भारत का भूगोल पढ़ने के लिए एनसीईआरटी की 11 वीं और 12 वीं की पुस्तक पर्याप्त है। इससे भारत का भूगोल का पूरा सिलेबस कवर हो जाता है। यह आपके प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों परीक्षा के लिए पर्याप्त है। अगर आपका बेसिक आप को लगता है कमजोर है तो आप कक्षा 6 से 10 की एनसीईआरटी पढ़ सकते हैं।
महत्वपूर्ण पुस्तकें – NCERT 11+12 or 6 to 12 भूगोल
BPSC 67: भारतीय अर्थव्यवस्था (Economy) –
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एनसीईआरटी की एनसीईआरटी कक्षा 11 और 12 की अर्थशास्त्र की किताबें जिसमें माइक्रोइकोनॉमिक्स (व्यष्टि अर्थशास्त्र) और माइक्रोइकोनॉमिक्स (समष्टि अर्थशास्त्र) का अध्ययन करें।
अगर आपका बेसिक कमजोर है तब आप यूट्यूब पर Mrunal सर के लेक्चर देख सकते हैं, जिससे आपका बेसिक क्लियर हो जाएगा।
इसके अलावा बजट और आर्थिक सर्वेक्षण से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में प्रारंभिक परीक्षा से पहले बजट और आर्थिक समीक्षा को जरूर देखे।
महत्वपूर्ण पुस्तकें – NCERT 11 + 12, बजट, आर्थिक समीक्षा, लूसेन्ट, MRUNAL सर की वीडियो लेक्चर (mrunal.org)
BPSC 67 : इतिहास (History) –
प्राचीन इतिहास के लिए एनसीईआरटी की बुक पढ़ सकते हैं। हालांकि प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास के लिए तमिलनाडु बोर्ड की हिस्ट्री की बुक काफी अच्छी है। इससे आपका प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का पूरा सिलेबस कवर हो जाता है।
तमिलनाडु बोर्ड की History की बुक गूगल पर ऑनलाइन पीडीएफ में उपलब्ध है। इसके लिए आप हिस्ट्री के लिए एनसीआरटी की पुस्तकें पढ़ सकते हैं।
जब कि आधुनिक इतिहास (Modern History) के इतिहास के लिए राजीव आहीर सर द्वारा लिखी गई स्पेक्ट्रम बुक रामबाण की तरह है। आप इसे पेज टू पेज पढ़ सकते हैं। BPSC 67 की प्रारंभिक परीक्षा से पहले स्पेक्ट्रम बुक के पीछे दिए अपेंडिक्स को चार से पांच बार जरूर पढ़े, क्योंकि इससे हर बार प्रश्न पूछे जाते हैं।
जैसे – गवर्नर जनरल में किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में कौन सा घटनाक्रम हुआ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना से जुड़े प्रश्न, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
महत्वपूर्ण किताबे – प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास – Ancient And Medual History) के लिए NCERT 6 – 12 या तमिलनाडु बोर्ड की 11 & 12, & आधुनिक भारत – स्पेक्ट्रम
विज्ञान एवं तकनीकी (Science and Tech.) –
BPSC 67 विज्ञान और तकनीक की तैयारी के लिए लुसेंट की बुक पर्याप्त है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में विशेषकर के जीव विज्ञान बायोलॉजी से जुड़े प्रश्न को हल करने के लिए लुसेंट की बुक काफी अच्छी है।
आप वेटेज के अनुसार इसको समय दे सकते हैं। BPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सबसे ज्यादा प्रश्न बायोलॉजी से पूछे जाते हैं इसके बाद केमिस्ट्री और फिजिक्स, ऐसे आधार से अपनी तैयारी करें।
महत्वपूर्ण किताबे – लूसेन्ट
करेंट अफेयर्स (Current Affairs) –
BPSC 67 करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए कम से कम पिछले एक साल का करेंट अफेयर्स जरूर देखें। इसके लिए विजन आईएएस दृष्टि आईएएस ल कंपाइलेशन को आप पढ़ सकते हैं। इससे आपका पूरा करंट अफेयर्स कवर हो जाएगा।
इसके अलावा घटनाचक्र का वार्षिक करेंट अफेयर्स देख सकते हैं लेकिन इनमें से किसी एक ही बुक का चयन करें और ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें।
महत्वपूर्ण पुस्तकें – VISION IAS/ दृष्टि IAS/ परम IAS का Monthly या Yearly compilation या घटनाक्रम करेंट अफेयर्स (वार्षिकांक)
बिहार सामान्य अध्ययन (Bihar GS) –
बिहार के सामान्य अध्ययन में BPSC प्रारंभिक परीक्षा में बिहार का भूगोल, बिहार की अर्थव्यवस्था, बिहार की जनसंख्या आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए KBC naino पब्लिकेशन की “बिहार समग्र” की किताब काफी अच्छी मानी जाती है।
यह किताब बिहार सामान्य अध्ययन का पूरा सिलेबस कवर करती है। ऐसे में इस एक बुक से ही पूरी तैयारी की जा सकती है। लेकिन यदि आप हिंदी मीडियम से हैं तो घटनाचक्र की बिहार स्पेशल पढ़ सकते है।
महत्वपूर्ण पुस्तकें – KBS naino Bihar Samagra या घटनाचक्र बिहार स्पेशल
गणित (Maths) –
हर साल BPSC प्रारंभिक परीक्षा में 10 प्रश्न गणित (मैथ्स) से पूछे जाते हैं। यह सवाल साधारण एव चक्रवृद्धि ब्याज, प्रतिशत, औसत, लाभ – हानि आदि विषय से पूछे जाते हैं। इनके प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल होता है। आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
इसके लिए आर एस अग्रवाल की अंकगणित पढ़ सकते हैं।।यदि आप रोजाना एक घंटे गणित को समय देते हैं और 10 सवाल प्रतिदिन प्रैक्टिस करते हैं तो परीक्षा में आसानी से 10 में से 6-8 प्रश्न हल किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण पुस्तकें – आर. एस. अग्रवाल (अंकगणित), PYQ
खेल – खेल और पुरस्कार से जुड़े प्रश्न भी BPSC प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाते हैं। इसके लिए करंट अफेयर्स के सेक्शन में खेल वाले सेक्शन को जरूर देखें।
अन्य –
BPSC के पिछले साल के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Paper – PYQ) को जरूर कम से कम दो बार हल करें। PYQ के लिए कम से कम पिछले 5 सालों के प्रश्नों को जरूर देखें। जिससे आपको प्रश्नों के पैटर्न को समझने में और अपनी तैयारी को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
अक्सर देखा जाता है कि BPSC की प्रारंभिक परीक्षा में 5 से 10 प्रश्न हर साल रिपीट होते हैं इसलिए PYQ को जरूर हल करें और अपना मूल्यांकन करें।
महत्वपूर्ण किताबें – PYQ (Previous Year Questions) कम से कम पिछले 5 सालों के प्रश्न पत्र
मॉडल पेपर –
PYQ के अलावा मॉडल पेपर (BPSC 67) भी सॉल्व कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी कोचिंग या पब्लिकेशन का मॉडल पेपर ले कर निर्धारित समय मे हल कर सकते हैं, जिससे आपको स्वयं का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है।
See also: Free Test Series for BPSC 2021