09 Themes 67th BPSC PT Current Affair
करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए थीम (बेहद महत्वपूर्ण टॉपिक) में हम देखेंगे कि BPSC 67th प्रारंभिक परीक्षा के लिए करंट अफेयर्स के प्रश्न कैसे तैयार करें?
BPSC 66th करंट अफेयर्स से 30 प्रश्न पूछे गए थे। औसतन इस विषग से 25 से 30 प्रश्न इस बार भी पूछे जा सकते हैं। आइये जानते है BPSC 67th प्रीलिम्स में करंट अफेयर्स (Topic BPSC PT 67th Current Affair) की तैयारी के लिए 9 सबसे महत्वपूर्ण विषय क्या क्या है –
1) सरकारी योजनाएं/ नीतियाँ –
इसमे राष्ट्रीय योजना और बिहार सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते है। पिछले वर्षों के प्रश्नों को देखे तो इसमे प्रमुख रूप से योजना के उद्देश्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है। वही इसमे बिहार सरकार की योजनाओं में महिला/ बालिका से संबंधित योजना बेहद महत्वपूर्ण है।
2) खेलकूद (sports) –
खेलकूद से 4-5 प्रश्न पूछे जाते है। इसमे प्रमुख रूप से टेनिस खेल, ओलंपियन खेल किसने क्या जीता, पैराओलंपिक किसने जीता व ये खेल कहाँ हुआ, किसने कौन सा पदक जीता, एशियन गेम्स, अगला स्पोर्ट्स इवेंट कौन से कहाँ होंगे? किस खेल को किसने ऑर्गनाइज किया.. विषय से प्रश्न पूछे जा सकते है।
3) पुरस्कार –
इस टॉपिक से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है जैसे कि 66th BPSC में “शांति का नोबेल पुरस्कार किस दिया गया”.. पूछा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर जैसे सरस्वती सम्मान, व्यास सम्मान, भारत रत्न, पद्मश्री, पद्मविभूषण पुरस्कार किसे दिया गया है, इसमे सबसे महत्वपूर्ण बिहार में यह पुरस्कार किसे दिए गए हैं, इससे संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
4) सम्मेलन –
इस टॉपिक से औसतन पांच प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे NAM, G 20, G9, APEC की बैठक कहाँ हुई थी? अगली बैठक कहाँ होगी? इससे प्रश्न पूछा जा सकता है।
5) दिवस व थीम-
BPSC 67th में एक से दो सवाल इस टॉपिक से आ सकता है, जैसे खेल दिवस, पर्यावरण दिवस, ओजोन दिवस, जल दिवस आदि कब है और इनकी थीम से जुड़े प्रश्न पूछ सकता है।
6) किताब व लेखक –
इस टॉपिक भी एक से दो प्रश्न पूछ पूछे जाते हैं। जिसमें सबसे चर्चित बुक और उसके लेखक या फिर हाल में ही प्रकाशित पुस्तक और उनके लेखक से जुड़े प्रश्न पूछ सकता है।
7) संयुक्त सैन्य अभ्यास –
सैन्य अभ्यास, जल सेना, वायु सेना, थल सेना का सैन्य अभ्यास, थाईलैंड युद्ध अभ्यास आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
8) बिहार करंट –
बिहार के करंट अफेयर से 5 से 6 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें कोई मेला, चर्चित व्यक्ति से संबंधित प्रश्न आ सकता है। जैसे BPSC 66th में मेला से संबंधित एक सवाल पूछा था। बिहार सरकार की योजनाओं से प्रश्न पूछा जा सकता है।
9) विविध –
इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विविध से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं जैसे कि BPSC 66th में मोदी जी द्वारा दिए गए स्वास्थ्य संबंधित मंत्र से संबंधित प्रश्न पूछा गया था। इसमे जैसे कोई देश जो चर्चा में हो, उसकी राजधानी भी पूछ सकता है या फिर कोई जनजाति चर्चा में है तो उससे संबंधित प्रश्न पूछा जा सकता है।
इन 9 थीम (टॉपिक) को तैयार कर लेने से अधिकांश करेंट अफेयर्स की तैयारी हो जाती हैं। इसके अलावा भी आप अपनी समझ से करंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं।
करंट अफेयर्स के लिए दो से तीन रिसोर्स को पढना ज्यादा बेहतर रहेगा क्योंकि केवल एक सोर्स करंट अफेयर्स की तैयारी नहीं हो सकती है।
यह भी जाने : BPSC 67 : प्रारंभिक परीक्षा में 115+ स्कोर करने की रणनीति