
बिहार पीसीएस (BPSC 67th) की तैयारी करने वाले युवाओं का सबसे बड़ा सवाल ये है कि ट्रेंड के हिसाब से BPSC 67th प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें? लास्ट के एक महीने में कैसे अपनी तैयारी को बेहतर करें कौन-कौन से चैप्टर को पढ़ना जरूरी है? साथ ही syllabus में हम क्या छोड़ सकते हैं, आइये जानते हैं विस्तार से –
सबसे पहले हम जानेंगे कि BPSC में Previous Year में जो Questions पूछे गए हैं, कहां से सबसे ज्यादा Questions आये हैं, उसके बारे में जानेंगे, क्योंकि प्रीलिम्स परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। BPSC 67th के लिये साढ़े पांच लाख से भी अधिक आवेदन कुल 750 सीटें के लिये हुए हैं तो इस तरह से लगभग 700 स्टूडेंट एक सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
BPSC परीक्षा के तीन महत्वपूर्ण चरण होते हैं –
- प्रारंभिक परीक्षा, जो कि बहुविकल्पी प्रकार की होती है।
- मुख्य परीक्षा, जो लिखित परीक्षा होती है और
- साक्षात्कार, अंतिम चरण होता है।
आज हम BPSC प्रारंभिक परीक्षा के बारे में जानेंगे। जैसा कि हम जानते हैं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Optional) होते हैं और इन्हें सॉल्व करने के लिये कुल 2 घंटे का समय दिया जाता है। यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि BPSC में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि BPSC में बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्नों में चार नही बल्कि पांच विकल्प दिए जाते हैं। यह पांचवा विकल्प काफी कन्फ्यूजिंग होता है। ऐसे में BPSC की तैयारी में पांचवे विकल्प (e) को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। BPSC 60-62th से पांच विकल्प दिए जाने लगे।
BPSC: पिछले वर्षों में विभिन्न विषय पर आधारित प्रश्नों का विश्लेषण –
पिछले वर्षो के प्रश्नों के विश्लेषण से हम कह सकते हैं कि इतिहास का भाग काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से जो ट्रेंड है उसे देखकर यह लगता है कि 25 से 30 प्रश्न इतिहास (History) विषय से पूछे जा रहे हैं। दूसरा महत्वपूर्ण विषय सामान्य विज्ञान (General Science) जिससे लगभग 30 प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण विषय समसामयिक है, जिससे 25 से 30 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। करेंट अफेयर्स सेक्शन से भी 30 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसमें बिहार की समसामयिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिकी शामिल होता है।
बिहार राज्य स्पेशल को कई विद्यार्थी से कम महत्व देते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड देखे तो 20 से 25 Questions इस विषय से भी पूछे जा रहे हैं। ऐसे में यह भी एक महत्वपूर्ण सेक्शन है। इसमें बिहार राज्य की सामान्य जानकारी से लेकर बिहार में हो रही समसामयिकी घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस तरह से हम कह सकते हैं कि ये चार विषय बेहद महत्वपूर्ण है। इस चार विषय से ही 100 प्रश्न आसानी से हल कर सकते हैं। अगला विषय भूगोल है, जिसमें भारत एवं विश्व का भूगोल शामिल होता है जिससे 10 से 12 प्रश्न आते हैं। भारतीय संविधान में भी 6 से 8 प्रश्न पूछे जाते हैं तथा भारतीय अर्थशास्त्र 7 से 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।
गणित तथा तर्कशक्ति मिलाकर हर साल 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह प्रारंभिक परीक्षा के 150 प्रश्नों का पूरा ट्रेंड विश्लेषण है कि किस सेक्शन/ विषय से कितने प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
अब हम विषयवार देखेंगे कि किन विषय से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं और किस प्रकार के प्रश्न पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
इतिहास (History) –
आधुनिक इतिहास से BPSC प्रीलिम्स में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें लगभग 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। आधुनिक भारत यूरोपियों के आगमन से शुरू हो कर भारत की स्वतंत्रता तक चलता है। इसे पूरा आधुनिक भारत कहते हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रश्न 1857 की क्रांति से लेकर भारत की स्वतंत्रता तक के समय से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं तथा यूरोपियों के आगमन से लेकर 1857 के पहले के समय तक से मात्र 4-5 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अगर हम BPSC 66th की बात कर ले तो इसमें स्वतंत्रता आंदोलन व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1857 की क्रांति, प्रमुख समाचार पत्र व पत्रिकाएं, अन्य पुस्तकों के संपादक, से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान आधुनिक भारत में 1857 की क्रांति से लेकर भारत की स्वतंत्रता के बीच आने वाले चैप्टर को अधिक पढ़ने की जरूरत है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है – भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, जनजाति आंदोलन, किसान आंदोलन, सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलन, क्रांतिकारी गतिविधियों, विभिन्न संस्थाएं एवं संगठन, पत्र पत्रिका, समाचार पत्र, पुस्तकें, कांग्रेस अधिवेशन, गवर्नर जनरल एवं उनके कार्य, ब्रिटिश औपनिवेशिक नीतियां, भारत में यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों का आगमन।
मध्यकालीन भारत से लगभग 5 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें सबसे अधिक सल्तनत काल तथा मुगल काल से 2-3 प्रश्न पूछे जाते हैं। है दक्षिण भारत के इतिहास से भी एक प्रश्न आ सकता है। भक्ति आंदोलन, सूफी आंदोलन, मुगलकालीन लेखक एवं उनकी रचनाओं से भी कभी-कभी एक प्रश्न पूछ लेते हैं। सल्तनत काल और मुगल काल में राजा और उनसे जुड़े कार्य, प्रशासन और कला संस्कृति से जुड़े प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। तो इस सेक्शन को जरूर पढ़ें।
प्राचीन भारतीय इतिहास से भी पांच प्रश्न आते हैं, इसमें सिंधु घाटी सभ्यता, जिसे हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है, से एक प्रश्न जरूर पूछा जाता है। इसमें प्रमुख रूप से उत्खनन व अवशेषों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। वैदिक काल, महाजनपद भी महत्वपूर्ण सेशन है इससे भी एक प्रश्न पूछ लेते हैं। बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म बेहद महत्वपूर्ण है। इससे भी एक से दो प्रश्न हर साल पूछे जाते हैं। बौद्ध धर्म और जैन धर्म इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका संबंध बिहार से भी है। इसे बिहार के इतिहास को पढ़ते समय भी पढ़ना आवश्यक है। मौर्य काल और गुप्त काल दोनों को मिलाकर एक प्रश्न या दो प्रश्न मिल जाते हैं। गुप्तोत्तर काल से भी कभी-कभी एक प्रश्न पूछ लेता है।
भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था (Indian Constitution and Polity) –
इस विषय से 10- 12 प्रश्न पूछे जाते हैं। कई बार यहां से सामान्य प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं लेकिन कभी-कभी लॉजिक से जुड़े प्रश्न भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में polity के लिए लक्ष्मीकांत की बुक काफी काम की रहती है।
इसमे भारत का संवैधानिक विकास बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से 1 से 2 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रमुख रूप से सबसे महत्वपूर्ण भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं, संघ एवं राज्य क्षेत्र, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, केंद्र राज्य संबंध, पंचायती, संगठन एवं संस्थाएं, संवैधानिक संस्थाएं, भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद, चुनाव एवं राजनीतिक दल से प्रश्न पूछे जाते हैं।
Polity के लिए knowledge के साथ प्रैक्टिस बहुत जरूरी है । आप इसके ऑब्जेक्टिव प्रश्न को भी जरूर हल करें क्योंकि तभी सही तैयारी का आकलन हो पाता है। इसके लिए BPSC PYQ की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे एग्जाम हॉल में कंफ्यूजन नहीं होगा। इसलिए प्रत्येक चैप्टर को पढ़ने के बाद उससे जुड़े PYQ को जरूर करें।
बिहार विशेष (Bihar Special) –
बिहार विशेष में सबसे ज्यादा प्रश्न BPSC 66 में बिहार के इतिहास से 12 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें सबसे ज्यादा प्रश्न आधुनिक भारत के इतिहास से प्रश्न पूछे जाते हैं क्योंकि भारतीय स्वतंत्रता में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान था। जैसे कि भारतीय स्वतंत्रता के जितने भी आंदोलन थे व जनजातीय आंदोलन में भी बिहार का महत्वपूर्ण योगदान था। इसके लिए लुसेंट और बिहार स्पेशल की कोई बुक पढ़ सकते हैं।
बिहार का भूगोल से पांच प्रश्न आते हैं। इसमें नदी, मिट्टी, जलवायु तथा बिहार के उद्योग एवं कृषि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। बिहार की जनगणना में एक महत्वपूर्ण विषय है। पिछले बार इससे एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया था। लेकिन इस बार पूरी संभावना है कि इससे प्रश्न पूछे जाएंगे। बिहार से जुड़े समसामयिकी से भी 5 से 6 प्रश्न पूछे जाते हैं। बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट बेहद महत्वपूर्ण है। इससे भी 2-4 प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां पर सीधे आंकड़ों पर आधारित पूछे जाते हैं। इसके लिए बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट के हाइलाइट्स पढ़ सकते हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) –
भारतीय अर्थव्यवस्था से भी 5 से 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। लेकिन BPSC 65, 66 को छोड़ दें तो पहले लगभग 25 प्रश्न इस विषय से पूछे जाते थे। भारतीय अर्थव्यवस्था म महत्वपूर्ण चैप्टर है – भारत में पंचवर्षीय योजनाएं एवं योजना आयोग, नीति आयोग, मुद्रा बैंकिंग जिसमें बैंकिंग के कार्य से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। राष्ट्रीय आय जिसमें राष्ट्रीय आय की गणना से संबंधित सूत्र पूछे जाते हैं। भारतीय कृषि, सार्वजनिक वित्त, गरीब एवं बेरोजगारी से संबंधित आंकड़े, सरकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम, आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट, विदेशी क्षेत्र, अंतरास्ट्रीय संगठन, व्यापार, भुगतान संतुलन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
भारत एवं विश्व का भूगोल ( India and World Geography) –
भारत एवं विश्व का भूगोल से संबंधित प्रश्नों की संख्या कभी-कभी अधिक हो जाती है। लेकिन औसतन 10 से 15 प्रश्न इस विषय से पूछे जाते हैं। आजकल पर्यावरण संरक्षण काफी महत्वपूर्ण हो गया है। तो इससे भी प्रश्न आने की पूरी संभावना है। जिसमें वन, वन्य जीव संरक्षण व प्रदूषण से संबंधित प्रश्न पूछ सकते है। इसमें प्रमुख चैप्टर जलवायु, मिट्टी, पठार, पर्वत, मैदान, दर्रे, नदी, नगर, बांध, कृषि, खनिज संसाधन, वन संसाधन, द्वीप, महासागर, मरुस्थल, जनगणना, जनजाति, देश तथा राज्य की राजधानी, ऊर्जा संसाधन, उद्योग, बंदरगाह, परिवहन, सौरमंडल, जनजाति से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
सामान्य विज्ञान ( General Science) –
भौतिक विज्ञान से 5-6 प्रश्न आते है। भौतिक विज्ञान में मात्रक एवं विमा, गति, ध्वनि विद्युत, महत्वपूर्ण उपकरण, प्रकाश का चैप्टर बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले BPSC 66th में 6 प्रश्न भौतिक विज्ञान से पूछे गए थे। लुसेंट से भौतिक विज्ञान पढ़ सकते हैं।
रसायन विज्ञान से भी कम से कम 6-7 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें प्रमुख रूप से परमाणु की संरचना, पदार्थ की अवस्थाएं, कार्बन तथा उसके स्वरूप, धातु और अधातु, विलयन, अम्ल, क्षार और लवण, महत्वपूर्ण रासायनिक यौगिक और उनका प्रयोग, पर्यावरण प्रदूषण चैप्टर से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसे भी आप लुसेंट या एनसीईआरटी से पढ़ सकते हैं। इसके लिए पिछले साल के प्रश्न को जरूर हल करें। इससे प्रश्न कैसे पूछे जाते हैं, समझ सकते हैं।
जीव विज्ञान एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। जीव विज्ञान से 14- 16 प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में जीव विज्ञान काफी महत्वपूर्ण विषय हो जाता है। इसमें प्रमुख रूप से मानव संरचना, पोषण, विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, रोग एवं उसके कारण, हार्मोन एवं एंजाइम, तंत्रिका तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, कोशिका, अनुवांशिकी जीव एवं पादकों का वर्गीकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
करेंट अफेयर्स/समसामयिकी –
समसामयिकी विषय मे 25 से 30 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसमें प्रमुख रूप से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं (जिसमे सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक घटनाएं शामिल होती है) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा प्रमुख समितियां (राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर), राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान, सूचकांक एवं रिपोर्ट, योजनाएं एवं कार्यक्रम, खेल घटनाक्रम, महत्वपूर्ण दिवस और उनके थीम, महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन, प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैठक एवं सम्मेलन, जीआई टैग और विविध से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
कट ऑफ मार्क्स (Cut off Marks) –
कट ऑफ मार्क्स के आधार पर हम यह जान सकते हैं कि तैयारी कैसे करें? कट ऑफ मार्क्स प्रमुख रूप से तीन बातों पर निर्भर करता है – पहला सीटों की कुल संख्या कितनी है, दूसरा कितने स्टूडेंट ने अप्लाई किया है और तीसरा एग्जाम का स्टैंडर्ड। Average और Low लेवल के Questions पूछे जाने पर कट ऑफ High होने के चांस रहते हैं। Questions हार्ड पूछे जाने पर कटऑफ Low रहने की संभावना रहती।
पिछले 5 सालों की कटऑफ –
कैटेगरी | 66th | 65th | 64th | 63th | 60-62th |
पुरुष | 108 | 97 | 97 | 96 | 97 |
महिला | 100 | 91 | 86 | 86 | 86 |
BPSC 66th में कटऑफ हाई गई थी। इसके पीछे कई कारण था। पिछले वर्ष सीट कम थी और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा थी। यही वजह थी कि पिछली बार कटऑफ काफी हाई थी। इसका दूसरा कारण है कि BPSC में 35% महिला आरक्षण है। जिसकी वजह से महिला अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई है। इस वजह से भी कट ऑफ हाई गई।
इसके अलावा ईडब्ल्यूएस (EWS) के आने के कारण कटऑफ ज्यादा गई थी। अगर हम बात करें BPSC 67th के कटऑफ की तो यह काफी हद तक प्रश्न के स्टैंडर्ड पर डिपेंड करेगा। लेकिन मोटा-मोटा अगर आप 110 से 115 प्रश्न सही कर लेते हैं तो आप प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर लेंगे।
यह भी जाने : BPSC 67 : प्रारंभिक परीक्षा में 115+ स्कोर करने की रणनीति