UPPSC Prelims 2021: इतिहास क्यो है स्कोरिंग, पिछले साल के प्रश्न विश्लेषण

UPPSC Prelims 2021 why history is scoring

UPPSC Prelims 2021 : इतिहास का syllabus काफी बड़ा कारण बहुत से छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय विषय नहीं है। लेकिन उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रारंभिक  परीक्षा की बात करें तो यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। UPPSC Prelims 2021 के पहले पेपर (सामान्य अध्ययन) में लगभग 12-15 प्रश्न आधुनिक इतिहास, कला और संस्कृति से आते हैं।

एक सिविल सेवा उम्मीदवार प्रदेश के शीर्ष प्रशासकों में से एक बनने जा रहा होते है और उनको महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय और विश्व इतिहास का एक अच्छा ज्ञान होना आवश्यक होता है। राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं में इस विषय के सवाल पूछने का यही कारण होता है। ऐसे में आपको इतिहास का अच्छी तरह से अध्ययन करना जरूरी है। UPPSC Prelims परीक्षा मे इस विषय के पाठ्यक्रम (Syllabus) को तीन खंडों (पार्ट) में विभाजित किया गया है – 

  • प्राचीन भारत
  •  मध्यकालीन भारत और
  •  आधुनिक भारत

 जैसे-जैसे UPPSC Prelims 2021 की तारीख करीब (24 अक्टूबर) आती जा रही है, इस परीक्षा में पास होने के लिए लगातार सही दिशा में मेहनत करने की जरूरत होती है। UPPSC Prelims 2021 की परीक्षा में इतिहास में अच्छा स्कोर करने के लिए ये इन टॉपिक को अच्छी तरह से तैयार करे। 

UPPSC Prelims 2021: प्राचीन भारत के महत्वपूर्ण टॉपिक – 

प्राचीन इतिहास में पाषाण युग, पुरापाषाण युग, मध्यपाषाण युग, नवपाषाण युग और ताम्रपाषाण युग, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल जैसे टॉपिक शामिल हैं। इसमे आपको इन टॉपिक पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है – 

• पाषाण युग, पुरापाषाण युग, मध्यपाषाण युग, नवपाषाण युग और ताम्रपाषाण युग की महत्वपूर्ण घटनाएं

• सिंधु घाटी सभ्यता – सामाजिक-आर्थिक सांस्कृतिक पहलू, लिपियां, कला और निर्माण

• वैदिक काल – धर्म, राजनीति, अर्थशास्त्र, साहित्य और दर्शन –

UPPSC प्रीलिम्स में प्राचीन इतिहास से इस तरह के प्रश्न पूछे जाते है –

UPPSC Prelims – 2018

Answer – B

UPPSC Prelims – 2020

Answer – A

UPPSC Prelims 2021: मध्यकालीन भारत के महत्वपूर्ण टॉपिक – 

मध्यकालीन भारतीय इतिहास 8वीं से 18वीं शताब्दी ई. है UPPSC परीक्षा में इस खंड को अधिक प्रश्न नही आते हैं। लेकिन आप इसे पूरी तरह से छोड़ नहीं सकते। इसके लिए नीचे दिए महत्वपूर्ण टॉपिक को जरूर पढ़ ले – 

• सल्तनत, मुगल और विजयनगर साम्राज्य के दौरान सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था

• सूफी और भक्ति धार्मिक आंदोलन, उनका क्रम और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव

• काल की कला और संस्कृति

UPPSC प्रीलिम्स में मध्यकालीन भारत से इस तरह के प्रश्न पूछे जाते है – 

UPPSC Prelims 2019

Answer – A

UPPSC Prelims 2021 : आधुनिक भारत के महत्वपूर्ण टॉपिक – 

इतिहास का यह भाग काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमे भारत में विदेशी शक्ति के उदय से लेकर स्वतंत्रता के लिए  संघर्ष तक की अवधि से जुड़े 6-10 प्रश पूछे जा सकते है। UPPSC Prelims में इतिहास के अधिकांश प्रश्न इसी पार्ट से पूछे जाते हैं। आधुनिक भारतीय इतिहास का अध्ययन करते समयमहत्वपूर्ण घटनाओ को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करने के प्रश्न भी पूछे जाते है। ऐसे में इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। 

• ईस्ट इंडिया कंपनी का उदय

• भारतीय प्रांतों को अंग्रेजों खिलाफ देश की प्रतिक्रियाएँ

• ब्रिटिश प्रशासन द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियां

• भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाएं

• स्वतंत्रता संग्राम के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव

• ब्रिटिश प्रशासन की राजनीतिक और प्रशासनिक नीतियां: इस दौरान स्थापित स्थायी बंदोबस्त, अधिनियम, रिपोर्ट और समितियां

UPPSC प्रीलिम्स में आधुनिकता भारत से इस तरह के प्रश्न पूछे जाते है – 

UPPSC prelims 2019

Answer – C

UPPSC Prelims 2020

Answer – A

UPPSC Prelims 2021: इतिहास विषय के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण किताबे – 

UPPSC Prelims 2021 में सफलता पाने के लिये इन किताबों का अध्ययन करे – 

प्राचीन भारत :-

• एनसीईआरटी कक्षा 6: प्राचीन भारत 

• एनसीईआरटी कक्षा 7: प्राचीन भारत 

मध्यकालीन भारत :-

• एनसीईआरटी कक्षा 7, 11: मध्यकालीन भारत 

• एनसीईआरटी कक्षा 9: सभ्यता की कहानी भाग- I

• एनसीईआरटी कक्षा 10:  सभ्यता की कहानी भाग- II 

आधुनिक भारत :-

• भारत का प्राचीन अतीत – आर.डी. शर्मा

• भारतीय कला और संस्कृति – नितिन सिंघानिया

• स्वतंत्रता के लिए भारत का संघर्ष – बिपन चंद्र

आधुनिक भारत का इतिहास – नितिन सिंघानिया

महत्वपूर्ण तथ्यों और तारीखों को याद रखे – 

  • उन तथ्यों, नामों, स्थानों और तारीखों के संक्षिप्त नोट्स बनाएं जिन्हें याद रखने में आपको कठिनाई होती है। 
  • नोट्स को बार-बार रिवीजन करे
  • इससे याद करने की क्षमता बढ़ेगी 
  • इतिहास को रोचक बना कर पढ़े