UPPSC 2021: प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के लिए 10 ट्रिक व 8 महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखें

How Study Polity Tips and Tricks in Hindi

UPPSC 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को होनी हैम इस बार UPPCS 2021 में पदों की संख्या बढ़ाकर 538 कर दी गई है। पीसीएस ही नहीं बल्कि किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए एक रणनीति की जरूरत होती है। जब हम एक सही रणनीति से किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं तब उसमें सफलता जरूर मिलती हैम UPPSC 2021 की तैयारी करने वाले बहुत से छात्रों के मन मे पॉलिटी अर्थात संविधान एवं राजव्यवस्था विषय को तैयारी को लेकर सवाल यह रहता है कि पॉलिटी तैयारी कैसे की जाये? क्योंकि अगर देखा जाए तो पॉलिटी प्रारंभिक परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पिछले 5 साल के प्रश्नों पर नजर डालें तो हर साल 20 या उससे अधिक प्रश्न इस विषय से पूछे गए हैं।

 UPPSC 2021: भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण किताबें –

भारतीय संविधान और राजव्यवस्था के शुरुआती कांसेप्ट को सही ढंग से समझना बेहद जरूरी है। इसके लिए NCERT की पुस्तकें पढ़ कर बेसिक कांसेप्ट क्लियर कर सकते हैं। उसके बाद मानक किताबों से पढ़ाई करें। कुछ महत्वपूर्ण किताबों के नाम इस प्रकार से है- 

  • कक्षा 9 की एनसीईआरटी – लोकतांत्रिक राजनीति भाग 1
  •  कक्षा 10 की एनसीईआरटी – लोकतांत्रिक राजनीति भाग 2
  • कक्षा 11 की एनसीईआरटी – भारतीय संविधान
  •  भारतीय राजव्यवस्था – एम लक्ष्मीकांत 
  • भारतीय संविधान का परिचय – डीडी बसु 
Important Books for Polity

अगर UPPSC प्रीलिम्स के पिछले 3 सालों के प्रश्नों पर नजर डालें तो अब भारतीय राजव्यवस्था से अधिक प्रश्न पूछे जा रहे हैं। ऐसे में कौन से संविधान संशोधन हुए हैं? कौन से नए बिल पास किये, कौन सा नया कानून बना, इसके लिए राज व्यवस्था से जुड़े करंट अफेयर्स का भी अध्ययन करें। इसके लिए दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, इंडियन एक्सप्रेस में कोई भी दैनिक समाचार पत्र पढ़ सकते हैं। 

UPPSC प्रीलिम्स 2021 भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था को कम समय मे तैयार करने की ट्रिक 

  1. भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था विषय में से राज व्यवस्था में – संविधान, राजनीतिक तंत्र व पंचायती राज प्रशासन में राजनीतिक अधिकार आदि विषय महत्वपूर्ण है। इन विषयों को समझ कर आसानी से अच्छा स्कोर किया जा सकता है।
  2. यदि उम्मीदवार कम से कम संविधान, राजनीतिक व्यवस्था व पंचायती राज इन तीन खंडों को पूरी तरह से कवर करता है तो लगभग 60 -70% स्कोर किया जा सकता है।
  3. भारतीय राजनीति एवं शासन से जुड़े सभी करंट अफेयर्स का शार्ट नोट्स बनाएं।
  4.  सभी आयोग की रिपोर्ट, सिफारिश, नीतियों, योजनाओं की शार्ट नोट्स बनाएं।
  5.  महत्वपूर्ण अनुच्छेदों व संविधान संशोधन को रट ले।
  6.  पिछले साल के प्रश्नों को हल करें क्योंकि इससे बेहतर तरीके से प्रश्नों को हल करने में मदद मिलती है।
  7.  अपनी तैयारी का समय समय पर मूल्यांकन करते रहे।
  8.  राजनीतिक के करंट अफेयर्स और महत्वपूर्ण विषयों व संशोधन का नोट्स बनाएं।
  9. मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति और राज्यपाल, सांसद, विधेयक प्रक्रिया, धन विधेयक, विभिन्न प्रस्ताव, लोकसभा व राज्यसभा, राज्य विधायिका, संवैधानिक निकाय, सीएजी और चुनाव आयोग, पंचायती राज एवं शहरी स्थानीय निकाय जैसे टॉपिक को अच्छे से कवर करें
  10. सभी टॉपिक को साप्ताहिक अंतराल पर बार बार रिवीजन करते है। जिससे जो भी आप ने पढ़ा है उसमें कोई कंफ्यूज न रहे, भूले न।

UPPSC 2021: भारतीय संविधान एवं राज व्यवस्था विषय की तैयारी के लिए 8 महत्वपूर्ण बातें 

  1. UPPSC Prelims 2021 के लिए भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था की तैयारी को दो चरणों में बांट सकते हैं। 
  2. पहले चरण में आप भारतीय संविधान और उसके बेसिक कॉन्सेप्ट जैसे भारतीय संविधान के स्त्रोत व विशेषता, प्रस्तावना, भारतीय संविधान में संशोधन, मूल अधिकार, मूल कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्व व महत्वपूर्ण अनुसूचियां आदि का अध्ययन करे।
  3. भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था का अध्ययन करने के लिए सबसे पहले कम से कम पिछले 5 सालों के प्रश्नों का विश्लेषण करें।
  4. भारतीय संविधान के बाद इन दिनों पिछले दो-तीन सालों में प्रश्न पूछे जाने का ट्रेंड बदल गया है। 
  5. अब भारतीय राजव्यवस्था से भी प्रश्न पूछे जाने लगे हैं। इसलिए इस भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 के बाद के भागों का अध्ययन सही ढंग से जरूर करे।
  6. प्रीलिम्स के लिए संविधान भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण विषय है। वर्तमान समय में प्रश्नों का ट्रेंड देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न नीतियो, केंद्र राज्य संबंध, नये बिल, कानून, प्रशासनिक मुद्दों, सामाजिक न्याय जैसे विषयों को भी कवर करें।
  7. एक बार पूरा सिलेबस कवर हो जाने के बाद ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को हल करें। टेस्ट सीरीज लगाएं और उनका रिवीजन करें।
  8. ध्यान रहे यूपीपीसीएस प्रीलिम्स में अब नकारात्मक अंक दिए जाने लगे हैं। इसलिए परीक्षा में प्रश्नों को हल करते समय उन्हें प्रश्नों को हल करें, जिनका उत्तर आप सही-सही जानते हो।

ऊपर बताए गए टिप्स और महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर यदि आप अभी से अपनी तैयारी शुरू करते हैं तो काफी हद तक आप सिलेबस को कवर कर लेंगे। अभी भी लगभग 2 महीने से अधिक का समय है। ऐसे में यदि सही रणनीति के तहत तैयारी करते है तो UPPSC 2021 की प्रारंभिक परीक्षा को आसानी से पास किया जा सकता है।